{"_id":"6a2afd8385884b906c02a004","slug":"eligibility-for-pm-awas-will-be-determined-in-an-open-meeting-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132313-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खुली बैठक में तय होगी पीएम आवास की पात्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खुली बैठक में तय होगी पीएम आवास की पात्रता
Thu, 11 Jun 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के घर का सपना देख रहे 65 हजार से अधिक परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। अब पूरी पात्रता ग्राम सभा की खुली बैठक में तय होगी। उसमें पात्र होने के बाद ही योजना का लाभ मिलेगा।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने के लिए जनवरी 2025 से सर्वे शुरू हुआ था। इसमें 65261 लोगों का कर्मचारियों ने सर्वे किया था। इसके बाद ब्लॉक और जिला स्तर पर गठित टीम ने सर्वे में चयनित लाभार्थियों की क्रॉस चेकिंग की। अब 28 जून तक सभी 330 ग्राम पंचायतों में खुली बैठक होनी है। परियोजना निदेशक सत्यराम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए 65261 लोगों का सर्वे हुआ था। एआई के माध्यम से सर्वे हुए आवेदन की जांच भी हो चुकी है। अब गांवों में खुली बैठक आयोजित कर पात्र और अपात्र तय किए जाएंगे।