{"_id":"5f5fae558ebc3e4d692555c2","slug":"electricity-workers-ran-away-from-9-hours-to-see-the-power-failure-resentment-and-sloganeering-chitrakutt-news-knp5826540180","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 घंटे से बिजली गुल, आक्रोश व नारेबाजी देख भागे विद्युतकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 घंटे से बिजली गुल, आक्रोश व नारेबाजी देख भागे विद्युतकर्मी
विज्ञापन
चित्रकूट। शंकर बाजार में सोमवार की सुबह से लेकर लगातार 9 घंटे तक बिजली गुल रही। जिससे आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि विभाग के उच्चाधिकारी मोबाइल ही नहीं उठाते हैं और कुछ ने कहा कि उनके नंबर नहीं लगते हैं। वहां मौजूद कुछ विद्युतकर्मियों ने जब स्थानीय लोगों का आक्रोश देखा तो वहां से भाग निकले।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को शंकर बाजार चौराहे के पास का एक ट्रांसफार्मर खराब हुआ। जिसे विभागीय अधिकारियों ने दो घंटे में बनवाने का आश्वासन दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद शाम चार बजे कहा गया कि नया ट्रांसफार्मर बाहर से आएगा।
जिले में ट्रांसफार्मर नहीं है। रात 8 बजे तक विद्युत व्यवस्था का संचालन न हो पाने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया। विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। ट्रांसफार्मर के पास मौजूद दो विद्युतकर्मी भाग निकले। समाचार लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर ही नहीं लग पाया था। इस संबंध में विभाग के एसई पीके मित्तल व अधिशासी अधिकारी हाकिम सिंह से प्रयास के बावजूद मोबाइल से संपर्क नहीं हो सका।