फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity supply to more than 90 villages cut off

Chitrakoot News: 90 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बंद

Wed, 21 May 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to more than 90 villages cut off
टूटा पड़ा खंभा।  - फोटो : संवाद
पहाड़ी/राजापुर/मानिकपुर/चित्रकूट। सोमवार की देर शाम को जिले में आई आंधी से कुछ गांवों में बिजली के खंभे गिरने व तार टूटने से 90 से अधिक गांवों में आपूर्ति बंद हो गई। इसमें पहाड़ी क्षेत्र के सबसे अधिक गांव शामिल हैं। 10 गांव ऐसे हैं जिसमें 24 घंटे से अंधेरा है। दूसरे दिन भी बिजली की आपूर्ति शाम पांच बजे तक नहीं चालू हो सकी। इससे 24 घंटे से से अधिक समय से बिजली की आपूर्ति गांवों में बंद है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम को हल्की बारिश होने के साथ तेज आंधी आई। इसमें सभी क्षेत्रों में 14 बिजली के खंभे टूटे। पहाड़ी और राजापुर क्षेत्र के परसौंजा, बक्टा, कुचारम, गनीवा, साईंपुर, सकरौली, कलवारा, पाही, तामबनी, नांदी में बिजली के खंभे व पेड़ गिरने से तार टूट गई। इसके चलते बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। इसी तरह मानिकपुर क्षेत्र के लालापुर, भौंरी सहित कई अन्य गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। दूसरे दिन मंगलवार को भी बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। जहां बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। वहां नये खंभे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
पेड़ गिरने से घायल हो गए ग्रामीण
पहाड़ी। आंधी आने से परसौंजा गांव में तीन ग्रामीण घायल हो गए। इसमें मटियारा प्रजापति, अंबिका द्विवेदी व शंभू घायल हो गये। बक्टा बुजुर्ग गांव में चंद्रदत्त पांडेय के कच्चे मकान पर पेड़ गिर गया था। इससे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले जा रहे हैं टूटे खंभे
पहाड़ी। पावर हाउस पहाड़ी के नोडल अधिकारी शिवशंकर ने बताया कि आंधी आने से कुछ गांवों में बिजली के खंभे गिर गए थे। उनके स्थान पर दूसरे खंभे लगाकर बिजली की आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed