{"_id":"64fa20dcc4d71981b5079394","slug":"electricity-supply-to-more-than-40-villages-disrupted-due-to-rain-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1485-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बारिश से 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बारिश से 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई
Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
मऊ/मानिकपुर। जिले में बुधवार की रात को हुई बारिश का असर बिजली की आपूर्ति पर पड़ा है। 40 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति 15 घंटे से अधिक बंद रही। इससे ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ा।
मऊ क्षेत्र के छीबों, अहिरी, चित्रवार, खप्टिहा, नींबी, सिरावल, विरावल, लपाव, कटिया, लक्ष्मीपुर गांव में बिजली की आपूर्ति रात भर बंद रही। नीबी गांव के किशन कुमार ने बताया कि राज आठ बजे जब बारिश हुई बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। सुबह सात बजे आई। कटिया गांव के श्याम सिंह ने बताया कि विद्युत केबल में फाल्ट होने से रात 11 बजे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। वहीं, मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर, गिदुरहा, हरिजनपुर, खिचरी, रामपुर, टिकरिया, किहुनिया, गौतमपुर, कोलानपुर, सपहा गांव में भी बिजली की आपूर्ति भी 15 घंटे से अधिक बंद रही। रानीपुर गांव गांव के बाहर खंभे में लगे तार टूट जाने से समस्या हुई।
इसके पूर्व मंगलवार की रात को पहाड़ी कस्बे में उपकेंद्र में इनकमिंग उपकरण में खराबी आने से बुधवार की देर रात तक बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसको सही कर बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि बारिश होने से कुछ स्थानों पर बिजली के तारों में फाल्ट होने से समस्या हुई है।
विज्ञापन
चित्रकूट। आज शहर के धुस मैदान स्थित पावर हाउस उप केंद्र में पांच एमवीए की जगह 10 एमवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। अधिशासी अभियंता आरएस वर्मा ने बताया कि इस कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे कर्वी तृतीय फीडर पुरानी बाजार, एलआईसी मार्ग, पाठाजल व चित्रकूट फीडर तरौंहा कस्बा की सप्लाई बंद रहेगी।