फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,village,police,FIR,arrest

60 पर रिपोर्ट दर्ज, 11 गिरफ्तार

Tue, 20 Apr 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
election,village,police,FIR,arrest
फोटो-10- राजापुर के कनकोटा गांव में बूथ में मारपीट व मतपेटी फेंकने के पकड़े गये नामजद आरोपी। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर/चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान राजापुर क्षेत्र के कनकोटा गांव में मतपेटी को फेंकने व पानी डालने के मामले में पुलिस ने 60 लोगोें पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें 20 नामजद व 40 अज्ञात हैं। नामजद में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। उधर, घटना में घायल प्रधान पद के दोनों प्रत्याशियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राजापुर थाने में प्राथमिक विद्यालय कनकोटा गांव बूथ नंबर 9 के पीठासीन अधिकारी कप्तान सिंह की तहरीर पर बूथ पर मारपीट कर मतपेटी में पानी डालने व नाले में फेंकने के आरोप में 20 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। तहरीर में बताया गया कि सोमवार को बूथ पर मतदान संपन्न होने के बाद प्रधान पद के प्रत्याशी जगदीश शुक्ला और अजय पांडेय अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इसके बाद दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। तभी मारपीट होने लगी और मतपेटी उठाकर भागने लगे। जब रोकने का प्रयास किया गया तो पानी डाल दिया। इस दौरान एक पेटी बाहर फेंक दी। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीओ एसपी सोनकर व थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसमें अजय कुमार पंाडेय, सपन पांडेय, पवन कुमार शुक्ला, पंकज शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला, सुशील द्विवेदी, नमन पांडेय, रमाशंकर पांडेय, अनिरूद्ध रैदास, दीपक कुमार, हरिशरण को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें जगदीश शुक्ला का इलाज चल रहा है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--
पुलिस बल तैनात
दिनभर शांति पूर्ण मतदान के बाद शाम को कनकोटा गांव की घटना ने चुनाव में लगे सभी अधिकारियों को चिंता में डाल दिया। पूरे गांव में तनाव व्याप्त है। प्रधान पद के दोनों प्रत्याशियों के बीच मारपीट और गिरफ्तारी के बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात की गई है। सीओ एसपी सोनकर ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है और सभी से शांति बनाये रखने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार
चित्रकूट। राजापुर एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कनकोटा बूथ नंबर 9 में हुई घटना के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। इस विद्यालय में दो बूथ थे। सिर्फ एक बूथ में ही यह घटना हुई है। इस बूथ में पुनर्मतदान के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी गई है। अब चुनाव आयोग से आदेश आने के बाद ही पुन: मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed