फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Election to the post of member of District Planning Committee

सभी 11 पदों पर निर्विरोध बने सदस्य

Fri, 27 Aug 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Election to the post of member of District Planning Committee
चित्रकूट। जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए शुक्रवार को नामांकन किया गया। सभी 11 पदों पर एक एक ही नामांकन होने पर सभी जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एडीएम जीपी सिंह व एएसडीएम राजबहादुर की मौजूदगी में कलक्ट्रेट परिसर के कक्ष में चुनाव प्र्रक्रिया हुई। जिसमें अनारक्षित वर्ग पुरूष वर्ग में जिला पंचायत सदस्य उमाकांत, विनीत कुमार व अर्जुन प्रसाद, महिला वर्ग में अनीता सिंह बघेल व प्रेमा सिंह ने नामांकन किया। अनुसूचित जाति वर्ग के पुरूष वर्ग में प्रेमचंद्र व मीरादेवी और महिला वर्ग में संगीता देवी का नामांकन हुआ। पिछड़ा व अन्य पिछड़े वर्ग के पुरुष वर्ग में राजाराम व दशरथ प्रसाद महिला वर्ग में राजरानी ने नामांकन किया। निर्धारित समय तक किसी भी पद के लिए दूसरा नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। जिससे इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी भइयालाल आदि मौजूद रहे। निर्विरोध सदस्य बनने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed