फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,road,voter,DM,block

2478 ग्राम पंचायत सदस्य व 21 बीडीसी का बनना तय

Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
election,road,voter,DM,block
चित्रकूट। जिले के पंचायत चुनाव का परिणाम आने से पहले कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिनका निर्विरोध बनना तय है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के लगभग ढाई हजार प्रत्याशी मतगगणना से पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जिनकी अधिकृत घोषणा रविवार को होगी। ब्लाकवार निर्वाचन अधिकारी इन सभी को प्रमाण पत्र देंगे।
विज्ञापन

जिले में 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव के मतदान के पूर्व ही पांच ब्लाक के 2478 ग्राम पंचायत सदस्य और 21 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) निर्विरोध बनना तय हैं। इनके खिलाफ किसी अन्य का पर्चा दाखिल न होने के कारण यह सब निर्विरोध हो गए हैं। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी भइयालाल ने बताया कि हर ब्लॉक से यह आंकड़ा मिला है। जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने सारा मामला रखने के बाद जांच के बाद इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। इसके बाद ऐसे निर्विरोध विजेताओं को संबंधित ब्लाक क्षेत्र के आरओ ही प्रमाण पत्र देंगे। आंकड़ों के अनुसार जिले के मऊ ब्लाक में 531, रामनगर में 347, पहाड़ी में 688, कर्वी चित्रकूट में 473 व मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र में 439 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध हुए हैं। इन्हीं ब्लॉकों में कुल 1043 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) में ब्लाकवार मऊ में तीन, रामनगर में एक, पहाड़ी में सात, कर्वी चित्रकूट में सात व मानिकपुर में तीन प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए हैं।
विज्ञापन

----
प्रधान व डीडीसी में मुकाबला
चित्रकूट। जिले में कुल 331 प्रधान के लिए 3572 और 17 डीडीसी के लिए 331 प्रत्याशियों के बीच जोर आजमाइश है। इन सीटों पर कोई भी निर्विरोध नहीं हो सका है। डीडीसी में सबसे ज्यादा पहाड़ी से भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, रसिन से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश पटेल, भसौंधा से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता मैना देवी की बहू, भदेदू से पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता शिवशंकर सिंह व अकबरपुर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता अनिल प्रधान के अलावा निवर्तमान सदस्य सिद्धार्थ पांडेय, पूर्व सदस्य अनीता बघेल की सीट पर सबकी निगाह है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed