{"_id":"6998ae5c7fc2dd3aa808bdda","slug":"eight-silver-crowns-of-idols-stolen-from-bharat-mandir-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127331-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भरत मंदिर से प्रतिमाओं के चांदी के आठ मुकुट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भरत मंदिर से प्रतिमाओं के चांदी के आठ मुकुट चोरी
Sat, 21 Feb 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20सीकेटीपी 24 भरतकूप में भरत मंदिर से चोरी हुए चांदी के मुकुट। संवाद
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन भरत मंदिर में बृहस्पतिवार रात प्रतिमाओं में लगे चांदी के आठ मुकुट चोरी गए। सुबह पुजारी मंदिर के अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देख भौचक रह गए। हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में चोर नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर एसओजी व कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
मंदिर के महंत लवकुश दास महाराज ने बताया कि रात में वह ताला बंद कर सोने चले गए थे। सुबह मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर गर्भगृह को देखा तो भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत, शत्रुघन, हनुमान जी सहित अन्य देवताओं की प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट गायब थे। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर जांच की और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा। फुटेज में तीन नकाबपोश चोर दिखाई दे रहे हैं, जो रात 1:15 बजे से 1:32 बजे तक मंदिर परिसर में भी रहे। सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी सत्यपाल सिंह, एसओजी, पहाड़ी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह, बहिलपुरवा के सत्यम पति त्रिपाठी भी मंदिर गए और चोरों के बारे में जानकारी जुटाई। महंत ने बताया कि सभी मुकुट करीब तीन से साढ़े तीन किलो चांदी के थे। एसपी ने घटना के खुलासा के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित कई थानों की टीमों को लगाया है। एसपी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।