फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Eight injured including father and son in road accidents

Chitrakoot News: सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत आठ घायल

Wed, 29 Mar 2023 05:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Eight injured including father and son in road accidents
फोटो नंबर- 6 परिचय- जिला अस्पताल में भर्ती पिता-पुत्र। संवाद
विज्ञापन

सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत आठ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से एक को प्रयागराज रेफर कर दिया। अन्य घायलों की हालत में सुधार है।
बांदा जिले के सिंहपुर निवासी बिंदा प्रसाद (55) अपने पुत्र रामू (28) के बाइक से मंगलवार की रात को सिंहपुर गांव जा रहे थे। लोढ़वारा गांव के पास पीछे से बोलेरो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस की मदद से पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

भौंरी निवासी अश्वनी (22) पुत्र बोड़ीलाल अपने मित्र लवकुश (21) पुत्र भगवानदीन निवासी भौंरी बाइक से अपने गांव जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग के भौंरी गांव स्थित हीरो एजेंसी के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार अश्वनी ने हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह निवासी महेंद्र कुमार (18) पुत्र रतनलाल व उसका मित्र सरैंया निवासी छेदीलाल (22) पुत्र रामबहादुर अशोह गांव से वापस सरैंया आ रहे थे। जैसे ही वह अशोह मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार महेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी आशीष (18) पुत्र लल्लन बाइक से अपने खेत देखने जा रहा था। अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके चलते गिरकर घायल हो गया। आशीष ने हेलमेट पहना था। इसके अलावा रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही निवासी कामता (25) बाइक से गांव जा रहा था। घनघना पुरवा के पास अचानक उसकी आंख में कीड़ा पड़ गया और बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके चलते वह गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छेदीलाल की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed