फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Efforts for awareness and safety are not visible on the roads.

Chitrakoot News: जागरुकता व सड़कों पर बचाव के लिए नजर नहीं आ रहे प्रयास

Mon, 03 Nov 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 03 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Efforts for awareness and safety are not visible on the roads.
28 सीकेटीपी-11- परिचय- शहर में आए दिन ओवरब्रिज व चौराहों पर किनारे वाहन खड़ा होने से लगता जाम ।
चित्रकूट। पूरे प्रदेश में यातायात माह की शुरुआत हो गई है, लेकिन चित्रकूट में जिम्मेदार उदासीन हैं। एक साल में अलग अलग स्थानों पर 213 सड़क हादसों में 103 की मौत हो चुकी है। दो सौ से अधिक घायल हुए। सैकड़ों वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलता है लेकिन अभी तक नवंबर माह में जागरूकता व सड़कों पर बचाव के प्रयास नाकाफी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में हाईवे पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें भरतकूप से शिवरामपुर के बीच एक साल में 50 हादसे हुए हैं। इसके अलावा मानिकपुर की काली घाटी में भी एक साल में 12 ट्रक पलट चुके हैं। राजापुर पहाड़ी मार्ग पर में कई हादसे हो चुके हैं। इन्हीं मार्ग पर यातायात व एआरटीओ विभाग द्वारा चिंहित ब्लैक स्पॅाट बनाए गए हैं। नवबंर माह को यातायात माह कहा जाता है, लेकिन इन सभी ब्लैक स्पॅाट समेत हादसे वाले स्थानों पर गायब चिंह व चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगे हैं। सड़क विभाग उप्र के आंकडों के अनुसार चित्रकूट जिले में नवंबर 2024 से लेकर नवंबर 2025 तक के बीच सड़क हादसों में 103 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

-------
इनकी अनदेखी से बढ़े सड़क हादसे
चलते वाहन में मोबाइल पर बात करना वीडियो बनाना, हेलमेट या सीट बेल्ट न लगाना, सड़कोंं पर ब्रेकर मानक के अनुरूप न बने होना, गड्ढायुक्त सड़कें, ब्लैक स्पॉट की वाहन चालकों को जानकारी न होना, ऐसी जगह पर चेतावनी बोर्ड न होना, खासकर रात में रेडियम युक्त बोर्ड व ब्रेकर न होने से वाहन चालकों को धोखा होना, ओवरलोडिंग, चालान के भय से बेवजह मुख्य सड़क पर ओवर स्पीड, वाहनों को सड़कोंं पर बेतरकीब खड़े करना, रात में वाहनों की लाइट जलाकर सड़क किनारे न खड़ा करना और कई वाहनों में एक लाइट खराब होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
एआरटीओ रामप्रकाश सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस के सहयोग से यातायात माह की शुरुआत हो गई। इसमें छात्रों को स्कूल कॉलेज में जाकर जागरूक करना, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आदि के काम होंगे।

---------
यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार से यातायात माह की शुरुआत होगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।जागरुकता के साथ चालान व गोष्ठी आदि का आयोजन कर लोगों को सड़क हादसे से बचने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed