{"_id":"60afdcfb8ebc3ef7893abcf5","slug":"education-crime-chitrakoot-chitrakutt-news-knp630759227","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति को दी गाली, विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति को दी गाली, विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान विवि के एसोसिएट प्रोफेसर ने कुलपति से गाली गलौज कर अपमानित किया। इस पर एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे निलंबित कर दिया है।
मामला 22 मई का है। सुबह करीब 11 बजे वर्क फ्राम होम के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग हो रही थी। कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम की अध्यक्षता में चल रही कांफ्रेंसिंग में ज्यादातर शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी सम्मलित थे। किसी विषय पर चर्चा के दौरान अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कुलपति से गाली गलौज कर धमकी दी। यह सुनकर सभी सन्न रह गये। काफी देर तक कुलपति समेत अन्य शिक्षक और अधिकारी कुछ बोल ही नहीं पाये। कुछ देर बाद शिक्षकों ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शर्मा के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई और खेद व्यक्त करने को कहा, लेकिन प्रोफेसर शर्मा नहीं माने। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग खत्म हो गई।
इस मामले को विवि प्रशासन ने गंभीरता से लिया। कुलसचिव डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ मध्य प्रदेश के नयागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा अनुशासनहीनता और कदाचरण मानते हुए विवि के नियमानुसार व मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जानकारी होने पर कई शिक्षकों और शोधार्थियों ने कहा कि डॉ. शर्मा का व्यवहार अक्सर गलत रहता था। कई बार शोधार्थी भी कुलपति से शिकायत कर चुके हैं।