{"_id":"60d2212c8ebc3ec8516b14df","slug":"e-rickshaw-overturned-in-vehicle-collision-one-dead-chitrakoot-news-knp6358082161","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय- 3 व 4-
वाहन की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, एक की मौत
ई-रिक्शा सवार नौ लोग घायल, चार अस्पताल में भर्ती
वाहन चालक फरार, घटना से परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/खोही। वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा से पलट गया, जिससे नौ लोग घायल हो गए और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मंगलवार को सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब दस बजे हादसा हुआ। बांदा जिले के बिसंडा के कैरी गांव निवासी गयाप्रसाद का बेटा कमलेश अग्रहरि (27) पत्नी शिवप्यारी के साथ मुख्यालय के बनकट रोड़ स्थित किराये के मकान में रहता था। सुबह रिश्तेदार गोल्ही, नीरज, रोहन, शिवकुमारी, रचना, सुनीता, शनि, राजकुमार समेत दस लोगों के साथ ई-रिक्शा से चित्रकूट दर्शन को जा रहे थे। चितरा गांव के समीप चार पहिया की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे चालक रमेश समेत सभी लोग घायल हो गए।
टक्कर मारने वाला वाहन समेत चालक भाग गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक ठेलिया में फेरी लगाकर गुजर बसर करता था। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक संतान है।