फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dushkarm mein naakaamee par kishoree kee angulee chabaee

दुष्कर्म में नाकामी पर किशोरी की अंगुली चबाई

Wed, 22 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
dushkarm mein naakaamee par kishoree kee angulee chabaee
मऊ(चित्रकूट)। थाना इलाके के एक गांव में युवक ने किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। नाकाम रहने पर उसकी अंगुली चबा डाली। किशोरी से मारपीट करने के बाद घर से भाग गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि मंगलवार रात माता-पिता घर की छत पर सो रहे थे। वह नीचे कमरे में सोई थी। इसी बीच गांव का संजय कुमार घर में घुस आया। वह उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने बचाव की कोशिश की। इसमें असफल रहने पर चिल्लाने का प्रयास किया। इस पर उसने अंगुली चबा डाली। उससे मारपीट भी की। चीखें सुनकर छत से माता-पिता नीचे उतर आए। इस पर वह धमकी देते हुए भाग गया। बुधवार सुबह किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed