{"_id":"688d0c38042d900b420f98c4","slug":"during-investigation-the-kidnapping-case-turned-out-to-be-false-a-report-was-filed-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-118655-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जांच में अपहरण का मामला निकला झूठा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जांच में अपहरण का मामला निकला झूठा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार से कोचिंग पढ़कर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र का चार बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था। मामले की जांच गई तो पता चला कि दो छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल व कोचिंग में हुए विवाद को अपहरण दिखाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। पुलिस ने दो आरोपी भी गिरफ्तार लिया था। पुलिस कोर्ट में बयान होने के बाद दोनों पर कार्रवाई की बात कह रही है।
पहाड़ी निवासी शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि गुरुवार की शाम को उसका 14 साल का पुत्र आयुष कुमार कोचिंग पढ़कर धुस मैदान पुरानी बाजार से लौट रहा था। इसी बीच दो बाइक से राजेश , राज, हृदयांश व दिव्यांश और एक अज्ञात युवक पहुंचे और बाइक रोककर उसे पीटने लगे। जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और भाग रहे राज व हृदयांश को पकड़ लिया।
कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि राज और आयुष एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों में किसी बात को स्कूल में ही झगड़ा हो गया था। कोचिंग में भी कुछ विवाद हुआ था। जिस पर राज अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर आयुष को पीट कर बाइक में बैठा कर कुछ दूर पर छोड़ दिया था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोर्ट में आयुष के बयान के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।