{"_id":"63f7be05ed6066c2870bc4e4","slug":"dumper-crushed-retired-soldier-on-the-highway-chitrakutt-news-c-12-1-94094-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाइवे पर डंपर ने रिटायर्ड फौजी को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाइवे पर डंपर ने रिटायर्ड फौजी को रौंदा
Fri, 24 Feb 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थाना अंतर्गत छिवलहा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी चालक रिटायर्ड फौजी को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर लेकर चालक भाग गया।
बरगढ़ क्षेत्र के कछारपुरवा मुरका निवासी रिटायर्ड फौजी रामनरेश (68) पुत्र राघव प्रताप के भाई फूल सिंह ने बताया कि रामनरेश बुधवार को स्कूटी से रिश्तेदार के घर टिकरा गांव गए थे। देर रात को ही वह विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे तभी हाईवे पर छिवलहा के पास प्रयागराज की ओर से तेज गति से आए डंपर ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने आधार कार्ड द्वारा शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों के अनुसार मृतक हेलमेट पहने थे लेकिन घटना में उनके शरीर के कई अन्य जगह गंभीर चोटें आईं जिससे मौत हुई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक की पत्नी देवराजा देवी, एक पुत्र व तीन पुत्रियों का हाल बेहाल रहा। परिजनों ने थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --