{"_id":"582f4dc64f1c1b5636901546","slug":"dumper-collision-killed-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से किसान की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से किसान की जान गई
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार किसान को हाईवे पर टक्कर मार दी। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी माताबदल (48) पुत्र रामसनेही शुक्रवार दोपहर घर से लालापुर की ओर कुछ सामान खरीदने आए थे। घर आते समय जब वह हाइवे किनारे स्थित लालापुर मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आए डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वह छिटककर सड़क पर जा गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर रैपुरा सह थाना प्रभारी नीरज यादव ने डंपर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन