{"_id":"643c4cee46d701a2fe0d7854","slug":"due-to-public-participation-the-flow-of-ideas-should-be-faster-in-the-society-former-minister-chitrakutt-news-c-12-1-183947-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सहभागिता से विचारों का प्रवाह समाज में तेजी से हो : पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सहभागिता से विचारों का प्रवाह समाज में तेजी से हो : पूर्व मंत्री
Mon, 17 Apr 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
खोही। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वाई-20 चौपाल का आयोजन रामघाट में किया। इसमें प्रबुद्धजनों और युवाओं ने सहभागिता की।
रविवार को चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, आलोक पांडेय, समाजसेवी दिनेश तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीरो मिश्र ने की। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह अमृतकाल आत्मनिर्भर भारत के पुनर्निर्माण का संकल्प काल है। चौपाल जनसंवाद और विचारों के आदान प्रदान का सकारात्मक मंच है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन सहभागिता से विचारों का प्रवाह समाज में तेजी से होगा। कहा कि संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है। संचालन प्रमेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर अनूप त्रिपाठी, अमन पटेल, निर्मलेन्द्र पांडेय, अखिलेश रैकवार, राघव अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, राखी चौबे, विनीता द्विवेदी, राहुल पांडेय, साधना सिंह आदि मौजूद रहे।