फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Due to negligence of farmers, only 46 percent got the farmer registry done.

Chitrakoot News: किसानों की लापरवाही 46 प्रतिशत ने ही कराई फार्मर रजिस्ट्री

Tue, 07 Oct 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 07 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence of farmers, only 46 percent got the farmer registry done.
चित्रकूट। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद जिले के अधिकांश किसान इस कार्य में उत्सुक नहीं हैं। अब तक केवल 78,377 किसानों ने पंजीकरण कराया है। कुल किसानों में मात्र 46.39 प्रतिशत ही पंजीकृत हुए हैं। जिले में कुल भूमि धरी किसानों की संख्या 1,68,919 है। जबकि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ जिले के 1,39,296 किसान ले रहे है।
विज्ञापन


कई किसानों के आधार कार्ड में अंकित नाम और कृषि विभाग के पंजीकृत ऑनलाइन पोर्टल में मेल नहीं करने के कारण पंजीकरण कराने में समस्या आ रही है। किसान सुनील कुमार और अनूप ने बताया कि जब वह पंजीकरण कराने किसी जनसेवा केंद्र जाते हैं, तो कहा जाता है कि नाम के अंग्रेजी अक्षर मेल नहीं खाने के कारण पंजीकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


शासन ने निर्देश दिए कि केवल पंजीकृत किसानों को ही सहकारी केंद्रों से खाद उपलब्ध कराई जाएगी। कसहाई गांव के किसान संतोष पाल ने बताया कि खाद लेने गए तो कहा गया कि फार्मर रजिस्ट्री कराए बिना उन्हें खाद नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री का पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह कदम योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने और किसानों की सुविधा के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed