फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Driver should be more vigilant in fog

कोहरे में ज्यादा सतर्कता बरतें वाहन चालक

Thu, 21 Jan 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Driver should be more vigilant in fog
जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व अन्य। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर से राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला, डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि वाहन चलाते समय सावधानी रखने से ही सड़क दुर्घटनाएं कम हो सकती हैं। सर्दी के सीजन में कोहरे के दौरान वाहन चालक विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ी हैं। लोगों की जान बचाने के लिए यातायात रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में इतनी मृत्यु होती हैं, जितनी युद्धों में भी नहीं होती हैं। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात रैली निकाली गई है, जो शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का मकसद यही है कि जनमानस में जागरुकता आए। एसपी ने कहा कि चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें। इस मौके पर एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ नगर रजनीश कुमार यादव, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, डीडीओ आरके त्रिपाठी, अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक आरके सोनी, ईओ नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र सहित संबंधित अधिकारी व व्यापार मंडल के पंकज अग्रवाल और बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed