फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Driver dies due to being hit by a tractor loaded with morang

मोरंग लदे ट्रैक्टर में दबने से चालक की मौत

Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Driver dies due to being hit by a tractor loaded with morang
फोटो-3- चुनवाद प्रसाद - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंधोईन- लोढ़वारा गांव के बीच पहाड़ों से अचानक मोरंग लदा ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दबकर टैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चुनहापुरवा निवासी चुनबाद प्रसाद (38) पुत्र मंगल लोढ़वारा से बंधोइन मोरंग ढुलाई का कार्य कर रहा था। सोमवार रात मोरंग लादकर गांव आते समय रास्ते पर अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। घटना की जानकारी होते ही इलाकाई लोग पहुंचे और चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्यादातर लोगों ने कहा कि अवैध खनन एक राजनैतिक दल के नेता के इशारे पर कराया जा रहा था। इसकी खनिज विभाग में जानकारी भी दी गई लेकिन नेता के प्रभाव के कारण इस पर रोक नहीं लग सकी थी। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री व पत्नी सुधा का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कोई अभी तहरीर नहीं मिली है। इसकी जांच व पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed