फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DPRO was reprimanded for not having books in the library

Chitrakoot News: लाइब्रेरी में किताबें न होने पर डीपीआरओ को लगाई फटकार

Sun, 01 Jun 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
DPRO was reprimanded for not having books in the library
निरीक्षण के दौरान डीएम को निर्देश देते प्रमुख सचिव रंजन कुमार।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/सरैंया/मानिकपुर। प्रमुख सचिव आयुष तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रंजन कुमार ने सिद्धपुर के कॉमन सर्विस सेंटर, स्कूल, सीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। पंचायत सहायक से ग्रामीणों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन




प्रमुख सचिव सुबह 10 बजे विकास खंड चित्रकूट धाम कर्वी की ग्राम पंचायत सिद्धपुर में पंचायत भवन में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर पहुंचे। लाइब्रेरी में किताबें न होने पर डीपीआरओ इंद्रनारायण सिंह को फटकार लगाई। सभी प्रकार की किताबें रखवाने के निर्देश दिए। पंचायत सहायकों को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने के लिए कहा। प्रमुख सचिव ने स्टोर कक्ष, पंचायत लर्निंग सेंटर, सचिव कक्ष, पंचायत सहायक कक्ष काे भी देखा। पंचायत सहायक स्वाति सिंह से आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि 21 जून को होने वाले योग दिवस के बारे में लोगों को जागरूक करें। इसके बाद प्रमुख सचिव पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैंया का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक उमाशंकर पांडेय से स्मार्ट क्लास के संचालन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र पटा सरहट पहुंचे। वहां 11 गर्भवती व आठ धात्री महिलाएं, 12 किशोरियां एवं 6 माह से 3 वर्ष के 49 बच्चे एवं 3 से 6 वर्ष तक के 59 बच्चे पंजीकृत मिले। प्रमुख सचिव ने गर्भवती महिलाओं को समय से टीका लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी मानिकपुर पहुंचे। वहां औषधि वितरण केंद्र, इमरजेंसी वार्ड, परामर्शदाता कक्ष, जन औषधि केंद्र, शौचालय, एक्स-रे कक्ष, प्रधानमंत्री जन आरोग्य वार्ड, स्टोर कक्ष, जनरल वार्ड, जननी सुरक्षा योजना कक्ष को देखा। प्रमुख सचिव ने आज हुए प्रसव के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम पूजा साहू, मानिकपुर मोहम्मद जसीम, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, पीडी सच्चिदानंद प्रसाद, प्रभारी सीएमओ डॉ संतोष कुमार, डीपीओ पीडी विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान रामकिंकर, सचिव रोशन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed