फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dozens of villages submerged and many houses collapsed due to flooding in the Bardaha River.

Chitrakoot News: बरदहा नदी में बाढ़ से दर्जनों गांव जलमग्न, कई घर गिरे

Sat, 29 Aug 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 29 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dozens of villages submerged and many houses collapsed due to flooding in the Bardaha River.
मानिकपुर (चित्रकूट)। बीती रात जंगलों-पहाड़ों और मध्य प्रदेश के इलाकों में हुई भीषण बारिश का पानी बरदहा नदी में आने से नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। इससे दर्जनों गांव खतरे में हैं।
विज्ञापन

छेरिहा खुर्द के गजाधर का पुरवा में सभी घरों में पानी भर गया है, कई कच्चे घर गिर गए हैं। लोग पक्के घरों की छतों पर सामान रखकर जान बचा रहे हैं।

जारो माफी गांव का आधा हिस्सा तेज बहाव में डूब गया है और सामुदायिक भवन भी चपेट में आ गया है। यहां का पुल टूट गया है। करौहा, कल्याणपुर में भी पानी गांव तक पहुंच गया है। धारकुंडी मार्ग की 100 मीटर पक्की सड़क डूब गई है। सेतु पुल के बराबर से पानी बह रहा है, जिससे जल निगम की टंकी और श्मशान घाट टापू जैसे दिख रहे हैं।
विज्ञापन

निही, चरैया, गिदुरहा, रानीपुर, कुबरी, सकरौंहा गांव भी प्रभावित हैं। चमरौहा रपटा के ऊपर दो मीटर पानी बह रहा है, जिससे मऊ, गुरदरी, पयासी पुरवा और चमरौहा का आवागमन बंद है। इटवा-डुडैला संपर्क मार्ग जगह-जगह बाधित है और वाहन जहां-तहां फंसे हैं। बाढ़ के चलते करीब तीन दर्जन विद्यालयों में शिक्षक नहीं पहुंच सके, इससे स्कूल बंद रहे। इटवा-डुडैला अस्पताल सहित कई विभागों के कर्मचारी भी दफ्तर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed