फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Doctors engaged in duty in Chitrakoot, Police personnel honored

चित्रकूट में ड्यूटी में लगे डाक्टर, पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Thu, 16 Apr 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Doctors engaged in duty in Chitrakoot, Police personnel honored
मऊ/खोही/शिवरामपुर। लॉकडाउन के समय कार्य करने वाले डाक्टर, पुलिस कर्मी, मीडिया को सम्मानित करने का कार्य समाजसेवी, युवा कर रहे हैं। गरीबों को खाद्य सामग्री भी बांटी जा रही है। मऊ, खोही व शिवरामपुर में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मऊ कस्बे में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजा केशरवानी, जनमेजर द्विवेदी, राजेंद्र, दीपक यादव, शिवम केसरवानी विजय, बृजमोहन ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। जिले की सीमा मप्र के जानकीकुंड में समाज सेवियों ने फूलों की वर्षा व अंग वस्त्र भेंटकर नया गांव थाने के एसडीओपी वीरेंद्र प्रताप, नगर पंचायत अधिकारी रमाकांत शुक्ला, थाना प्रभारी आशीष सिंह धुर्वे का स्वागत किया। जिसमें व्यापारी बृजेश रावत, धर्मेंद्र गुप्ता, श्याम सोनी, प्रदीप अग्रवाल, रामचंद्र अमितेष गुप्ता, संजय सिंह, आदि का सहयोग रहा। युवा उद्योग व्यापार मंडल आवाहन पर डा. महेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, अतुल अग्रवाल, डा. सुधीर अग्रवाल, अजय गुप्ता ने सीता रसोई के माध्यम से भोजन वितरित किया। जिसमेें व्यापारी राहुल गुप्त, प्रदीप गुप्ता, संचित अग्रवाल, राज लाल पांडेय आदि ने सहयोग किया। मानिकपुर क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शशांक सिंह, भाष्कर शुक्ला, पीयूष सिंह, गौरव सिंह, विवेक साहू ने सहयोग किया। परिक्रमा मार्ग में राकेश केशरवानी, अरविंद मिश्रा, अश्वनी अवस्थी, अभिषेक अवस्थी आदि ने सहयोग किया। शहर व आसपास के गांव में व्यापारी नेता शानू गुप्ता, पंकज अग्रवाल विष्णु गुप्ता, आदि ने बांटा। गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने भरतकूप क्षेत्र के गांवों में खाद्य सामग्री बांटी। शिवरामपुर कस्बे में चौकी प्रभारी अजीत सिंह व उनकी टीम का स्थानीय व्यापारियों व समाजसेवियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष नारायण दास गुप्ता, प्रमोद कुमार जायसवाल, मुन्ना लाल, राजेंद्र गुप्ता, डा. सतीश चंद्र मिश्रा, विनीत गुप्ता, रामराज, केदारनाथ, जगदीश, जयप्रकाश, संदीप, अमित व रमाशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानों ने एक माह का वेतन दान दिया
चित्रकूट। लॉकडाउन में गरीबों की सहायता के लिए प्रधान संघ कर्वी के माध्यम से 87 प्रधानों ने मिलने वाले एक माह का वेतन 3500 रुपये दिया। जिसमें कुल धनराशि 3 तीन लाख चार हजार 500 रुपये मुख्यमंत्री राज कोष में भेजा है। यह जानकारी अपर जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed