{"_id":"57f695c14f1c1b0b6d26fb4c","slug":"doctor-with-family-hostage-robbed-of-four-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर को परिवार समेत बंधक बना चार लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर को परिवार समेत बंधक बना चार लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से आए चार असलहाधारी बदमाशों ने डाक्टर के घर पर धावा बोल दिया। डाक्टर और उसके परिजनों को बंधक बनाकर करीब चार लाख का माल लूट ले गए। विरोध करने पर डाक्टर को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के नहरपोती निवासी डाक्टर आनंद द्विवेदी पुत्र आशुतोष का परिवार गुरुवार तड़के गहरी नींद में सो रहा था। तभी एक कार से चार बदमाश उनके घर के पास उतरे और दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही चारों बदमाश असलहे लेकर अंदर घुस आए और डाक्टर के माता-पिता को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
एक बदमाश ने डाक्टर को बंदूक की नोंक पर ले लिया। चौथा कमरे में घुसकर बॉक्स का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर निकालने लगा। यह देखकर डाक्टर ने विरोध कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाश ने चाकू से हाथ पर वार कर दिया। डाक्टर दर्द से कराहते हुए वहीं पर गिर गए। इसके बाद बदमाश आसानी से करीब चार लाख का माल लेकर कार से भाग निकले।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष संतशरण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की घटना हुई है। घायल डाक्टर का मऊ सीएचसी में इलाज कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।