फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Do not trust unsolicited calls and messages

Chitrakoot News: अनचाही कॉल और मैसेज पर विश्वास न करें

Sun, 12 May 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Do not trust unsolicited calls and messages
चित्रकूट। शहर के जेएम बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। सीओ सिटी राजकमल ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए। पुलिस से समन्वय बनाकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अनचाही कॉल व मैसेज पर विश्वास न करें। किसी भी गलत बात का विरोध दर्ज कराने में संकोच न करें।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने कहा पुलिस की पाठशाला का उद्देश्य है कि आम जनता के सहयोग से अपराध की रोकथाम करना है। आमजन के बीच पुलिस मित्र का भाव पैदा हो। किसी को यदि कोई परेशान करता है उससे डरे नहीं अपने अभिभावक को जानकारी दें। उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर कराएं। कई बार संकोच व बदनामी केे डर से शिकायत नहीं करते हैं तो अपराधी के हौसले बढते हैं। अपराधी कितना भी चालक हो उसको पुलिस पकड़ कर सजा दिलाने का कार्य करती है। कहा कि सोशल मीडिया में अच्छाईयों के साथ बुराईयां भी रहती है। इस लिए अच्छाईयों की ओर ध्यान ज्यादा दें। अनुशासन पर रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करंे। यातायात के नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ प्रशांत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। उन पर अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर व फोटो शेयर न करें। यदि कोई साइबर अपराधी परेशान करे तो 1930 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक जगमोहन सिंह, प्रधानाचार्य अभिमन्यु सिंह, अनूप श्रीवास्तव विचार रखे। संचालन शिक्षक विनोद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed