{"_id":"5f99a7c78ebc3e9bc36969a0","slug":"do-not-be-negligent-in-cleaning-and-operating-canals-chitrakutt-news-knp5911063144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: नहरों की सफाई व संचालन में न हो लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: नहरों की सफाई व संचालन में न हो लापरवाही
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को सिल्ट सफाई के कार्यक्रम के अनुमोदन के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष में जो विभागीय धनराशि से नहरों की सिल्ट सफाई कराई गई है उसका विवरण उपलब्ध कराएं। जिन नहरों पर मनरेगा कन्वर्जेंस से सिल्ट सफाई कराई गई है उसको देखते हुए विभागीय बजट से नहरों की सफाई कराई जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने कहा कि कुलावा व गुल की भी सफाई हो, जिससे खेतों तक पानी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जिले में जिन नहरों की सफाई होनी हैं उसमें जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क करें। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि पांच नवंबर से नहरों का संचालन किया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश से जो निर्देश दिए गए हैं, उसका अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए पांच नवंबर के पहले कार्य पूर्ण करा लिए जाएं।
उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि किसानों से संपर्क कर फीडबैक लेकर अवगत कराएं। ताकि रबी की बुवाई के समय कोई समस्या न हो। सीडीओ अमित आसेरी, डीडीओ आरके त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, सीओ नगर रजनीश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रथम आशुतोष कुमार, निर्माण खंड बीबी सिंह मौजूद रहे।