फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM said, BEO should solve water problem in a week

चित्रकूटः डीएम बोले, बीईओ एक हफ्ते में निस्तारित करें पानी की समस्या

Wed, 21 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
DM said, BEO should solve water problem in a week
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने समीक्षा बैठक में मानिकपुर, कर्वी, मऊ, रामनगर, पहाड़ी के खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि पानी की समस्या का निराकरण कराएं। जहां जरूरत पड़े तो जेट पंप लगाकर टंकी में पानी भरा जाऐ। जहां रिबोर की जरूरत है वहां कराएं। एक हफ्ते के अंदर समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान, मनरेगा कार्य, अमृत सरोवर, ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना की समीक्षा बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विकास अधिकारी मिलकर किताब का चयन करें। महापुरुषों से संबंधित प्रतियोगिता भी कराएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि सभी फोटोग्राफ अगली मीटिंग में लेकर आए।
विज्ञापन

मनरेगा के लिए कहा कि चारागाह, मनरेगा पार्क, स्कूल की बाउंड्री की ब्लाकवार मानीटरिंग कराएं। कहा कि अभी भी गांवों से शिकायतें आ रही हैं कि मवेशी बाहर हैं। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि जनपद में उप मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी गोशालाओं में मवेशियों को अंदर कराएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि समय से सभी चरवाहों का पेमेंट किया जाए, जिस ब्लाक में पेंडिंग है उसे जल्द निपटाएं। इस दौरान पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, डीडीओ राज कुमार त्रिपाठी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, बीएसए लव प्रकाश यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुभाषचंद्र सहित बीडीओ, बीईओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed