फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dm inspection in chitrakoot

डीएम ने शिवरामपुर भांगा क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण

Tue, 07 Jul 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
dm inspection in chitrakoot
फोटो-9- शिवरामपुर के शेल्टर होम का निरीक्षण करते डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/शिवरामपुर में डीएम शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मंगलवार को क्वारंटीन सेंटर आईटीआई भांगा शिवरामपुर का निरीक्षण किया। साथ ही तरौहा में नगर पालिका के सफाई अभियान व स्वास्थ्य परीक्षण का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि स्वास्थ्य परीक्षण में कोई भी घर छूटे।
विज्ञापन

शिवरामपुर के क्वारंटीन सेंटर आईटीआई में निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सही तरीके से सफाई कराएं। जांच के दौरान जो मरीज सर्दी, जुकाम आदि लक्षण के पाए जाए तो उन्हें तत्काल यहां पर भर्ती कराकर सैंपलिंग अवश्य कराएं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। तरौहा में नगर पालिका परिषद के सफाई व स्वास्थ्य विभाग की टीम के घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण का जायजा लिया। ईओ को निर्देश दिए कि संचारी रोग अभियान के अंतर्गत जो माइक्त्रसे प्लान तैयार किया है उसके अनुसार सफ ाई और दवाओं का छिड़काव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम व एसपी ने ट्रैफिक चौराहा पर बिना मास्क और हेलमेट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी मिलने पर चालान। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर बिना मास्क, हेलमेट न पहने हुए लोगों का चालान करें। कोविड 19 के बचाव के संबंध में जानकारी देकर प्रचार प्रसार कराएं। डीएम तथा पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिए कि इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed