{"_id":"5e3987a68ebc3ee60b3cab4d","slug":"dlad-students-wandering-scholarship-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5424537195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में छात्रवृत्ति को भटक रहीं डीएलएड छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में छात्रवृत्ति को भटक रहीं डीएलएड छात्राएं
विज्ञापन
चित्रकूट। महाविद्यालय की छात्राएं छात्रवृत्ति न मिलने के चलते समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि अभी तक छात्रवृत्ति नहीं आई है। जिस समय ऑनलाइन फार्म भरा था पर उन्हें बाद में जानकारी हुई कि फार्म कैंसिल हो गए हैं। विद्यालय से समाज कल्याण विभाग में संपर्क करने के लिए कहा जाता है। यहां भी कुछ काम न होने से खासा परेशान है।
मंगलवार को जयचन्द्र महाविद्यालय के एक दर्जन डीएलएड की छात्राएं समाज कल्याण विभाग पहुंची। उन्होंने बताया कि अब तक खाते में छात्रवृत्ति नहीं पहुंची। इससे वह बेहद परेशान हैं। 40 हजार रुपए फीस जमा किया है। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। समय नजदीक आने पर पता किया तो जानकारी मिली कि फार्म रिजेक्ट हो गया है। इस पर महाविद्यालय में जानकारी करने पर समाज कल्याण विभाग से संपर्क करने को कहा है। विभाग में आवेदन गलत भरने का हवाला देकर टरका दिया जाता है। ऐसे में वह लोग खासा हलाकान है। छात्राओं का आरोप है कि कोई भी जिम्मेदार समस्याएं नहीं सुन रहा।
छात्रवृत्ति खातों में न आने से काफी निराश है। गरीब होने के बावजूद लाभ नहीं दिया गया। छात्राओं ने छात्रवृत्ति दिलने की मांग की है। इससे वह आगे की पढ़ाई कर सकें। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति पीएफ एमएस के जरिए भेजी जाती है। जिनके फार्म रिजेक्ट हुए हैं उन्हें समय फार्म सुधार का समय दिया था। बावजूद इसके अगर सुधार नहीं हुआ तो विभाग इसका जिम्मेदार नहीं होगा।