फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dispute with doctor for writing test from outside

बाहर से जांच लिखने पर डॉक्टर से विवाद

Thu, 16 Jun 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dispute with doctor for writing test from outside
मानिकपुर (चित्रकूट)। सीएचसी में बाहर से जांच कराने के लिए लिखने पर तीमारदार का डॉक्टर से विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो उसने प्राइवेट डॉक्टर से जाकर इलाज कराया। उसने सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

शिवनगर निवासी मो. फारूख ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसकी मां फातिमा (65) को तेज बुखार व बदन दर्द होने पर सीएचसी लेकर गया था। वहां डॉक्टर ने पहले तो अपशब्दों से बातचीत की फिर कई सारी जांचें बाहर से कराकर लाने के लिए लिख दिया। जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने कहा कि बाहर की जांच रिपोर्ट लाओगे तभी आगे का इलाज होगा।
विज्ञापन

इस पर विवाद बढ़ गया। बाद में आक्रोशित परिजन सीएचसी में इलाज न कराकर प्राइवेट डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराया। फारूख ने डॉक्टर व स्टाफ पर कमीशन लेने के आरोप लगाए। मो. फारूख ने जिलाधिकारी व सीएमओ से मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed