फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Discussion on the use and importance of natural agriculture

Chitrakoot News: प्राकृतिक कृषि का उपयोग व महत्त्व पर चर्चा

Sun, 12 Oct 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 12 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the use and importance of natural agriculture
11 सीकेटीपी- 11- परिचय- गनीवां कृ​षि विज्ञान केंद्र में ऑनलाइन प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते किस
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां में शनिवार को ग्रामोदय पखवाड़ा के समापन अवसर पर कृषक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के लिए दिल्ली से प्रसारित ऑनलाइन संबोधन लाइव दिखाया गया। इस दौरान 418 किसानों को प्राकृतिक खेती के उपयोग और महत्त्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यशाला की शुरुआत भारत रत्न नानाजी देशमुख के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बीजामृत, जीवामृत और घन जीवामृत का उपयोग फसलों की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने में सहायक है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक विजय कुमार गौतम ने कहा कि किसान दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से जुड़कर अधिक क्षेत्रफल में दलहनी फसलें उगाएं। कार्यशाला में प्राकृतिक उत्पाद निर्माण की विधि प्रदर्शित की गई और किसानों को उन्नत सरसों के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिकों, किसान प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed