{"_id":"59f0c49f4f1c1b6d548b8f1a","slug":"director-xi-defeated-chairman-xi-by-seven-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर इलेवन ने चेयरमैन इलेवन को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरेक्टर इलेवन ने चेयरमैन इलेवन को सात विकेट से हराया
चित्रकूट
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को इनाम देते विशद मफतलाल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। सद्गुरु स्वर्ण जयंती वर्ष पर सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड में तारा नेत्रयज्ञ शताब्दी क्रिकेट चैम्पियनशिप मैत्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला मैच सद्गुरु स्टेडियम में डायरेक्टर इलेवन एवं चेयरमैन इलेवन के बीच खेला गया। चेयरमैन इलेवन के कप्तान विशद पी. मफतलाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
चेयरमैन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डायरेक्टर इलेवन की धारदार गेंदबाजी की वजह से मात्र 49 रन पर घुटने टेक दिए। डायरेक्टर इलेवन के कप्तान डॉ. बीके जैन ने इस लक्ष्य को 10 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर चेयरमैन इलेवन को हरा दिया। विजेता टीम को तारा नेत्रयज्ञ शताब्दी क्रिकेट चैम्पियनशिप ट्राफी रूपल बी. मफतलाल ने प्रदान किया। मैच के बाद डॉ.जैन ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से एक समानता का संदेश दिया गया है। खेल भावना से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है।