{"_id":"5e33120a8ebc3e4ada3f0aa6","slug":"dip-in-mandakini-amidst-spring-chitrakutt-news-knp54148566","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंती हवाओं के बीच मंदाकिनी में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंती हवाओं के बीच मंदाकिनी में लगाई डुबकी
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में वसंत पंचमी का अहसास सुबह से मौसम ने भी कराया। कभी धूप कभी छांव के बीच चलती सर्द हवाओं के दौरान लाखों भक्तों ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। माघ माह भी होने से भक्तों ने दान दक्षिणा कर भगवान मत्यगयेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक कर कामदनाथ की परिक्रमा की।
माघ मेला के अंतर्गत वसंत पंचमी पर्व पर धर्मनगरी मेें हजारों श्रद्धालुओं ने रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में स्नान किया। कामदगिरी की परिक्रमा की। वसंत पर्व को देखते हुए धर्मनगरी के मठ मंदिरों में पूजा पाठ का आयोजन किया गया। तीर्थ स्थल जानकीकु ंड, स्फटिक शिला, सती अनुसूइया आश्रम के दर्शन किए। ट्रेन, बस व टेंपो से धर्मनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने वसंत पंचमी पर मठ मंदिरों में चल रहे हवन पूजन में भागीदारी की। कई स्थानों पर पीले फूल व पीले वस्त्रों से मां सरस्वती की पूजा कर पर्व मनाया गया। रामघाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा राजापुर मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर, खोही, सरैंया, बरगढ़, मऊ, खंडेहा व रामनगर के एतिहासिक तालाबों में वंसत पंचमी पर स्नान कर पूजन को हजारों भक्त जुटे।
चित्रकूट। वसंत पंचमी पर्व में धर्मनगरी के गायत्री शक्ति पीठ में वसंतोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। गायत्री परिवार के हरिद्वार से आए कलाकारों ने प्रस्तुती दी। गायत्री शक्ति पीठ में प्रबंधक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने वसंतोत्सव के बारे में जानकारी दी। इसी तरह से कामदगिरी प्रमुख द्वार सहित अन्य मंदिरों में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के स्कूल, कालेजों में धूमधाम के साथ बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। पीले फूलों व वस्त्रों के साथ मां सरस्वती की पूजा पाठ कर हवन पूजन कार्यक्रम हुआ।
शंकर बाजार स्थित सरस्वती शिशु मदिर में मां सरस्वती का पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं सहित शिक्षकों ने हवन किया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी, शिक्षक अरुण दत्त त्रिपाठी ने वसंत पंचमी पर्व की जानकारी दी। गुरु कृपा पब्लिक स्कूल में सस्वती पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें भंडारे का आयोजन भी किया गया। रावतपुरा इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन श्रंगारवन चित्रकूट, विद्याधाम पब्लिक स्कूल जानकीकुंड, अशोक पब्लिक स्कूल में भजन कीर्तन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर प्रबंधक अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। डा. भाभा पब्ल्कि स्कूल में वसन्तोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इसमेें प्रधानाचार्य चित्रा द्विवेदी ने बताया कि इस दिन से प्रकृति में चारो तरफ हरियाली आ जाती है। इस मौके पर प्रबंधक मनोज द्विवेदी मौजूद रहे। पं. साधो प्रसाद शिक्षा निकेतन में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य पंकज दुबे, प्रबंधक राजेश दुबे मौजूद रहे। धर्मनगरी के चित्रा रोड स्थित न्यू एजुकेशन विद्यालय इंटर नेशनल स्कूल में कार्यक्रम हुआ। प्रबंधक उदय नारायण पांडेय, रमाकांत शुक्ला, सुषमा सोनी आदि मौजूद रहे।
पहाड़ी। कस्बे के शांतिदेवी इंटर कालेज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर कंपोजिट में वसंत उत्सव के उपलक्ष्य पर सरस्वती पूजन, हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर स्थित यज्ञशाला में प्रति वर्ष की भांति सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहीं। इस मौके पर प्रधानपति विजय बहादुर, प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, रागिनी सिंह, प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, रमाकांत पांडेय, दयाशंकर, ओमप्रकाश, डॉ. रघुवंश भूषण पांडेय सहायक अध्यापक ने सरस्वती पूजन व हवन यज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया। छात्रों ने रंगोली कार्यक्रम में भागीदारी की। संवाद