फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Difficult to pass through underpass due to waterlogging

Chitrakoot News: जलभराव के चलते अंडरपास से गुजरना मुश्किल

Sat, 13 Sep 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Difficult to pass through underpass due to waterlogging
फोटो05सीकेटीपी-6- परिचय- ​​शिवरामपुर से भसौंधा मार्ग का अंडर पास के रास्ते में भरा पानी। संवाद - फोटो : mathura
चित्रकूट/शिवरामपुर। बारिश के समय मानिकपुर और शिवरामपुर अंडरपास बेहद खतरनाक साबित होते हैं। जरा सी लापरवाही या जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। बारिश होने पर हर हाल में एक घंटे इंतजार करना पड़ता है। कई बार लोगों ने समस्या को लेकर गुहार लगाई, लेकिन जिम्मेदार इस ओर से मुंह फेरे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के रेहुटियां व शिवरामपुर रेलवे क्रासिंग के अंडर पास में थोड़ी सी बारिश पर जल भराव हो जाता है। अंडर पास में कई बड़े बडे़ गड्ढे हैं। इनमें गिरकर दिन में दो-चार बाइक सवार घायल होते हैं। बारिश होने से अंडर पास में एक से दो फीट तक पानी भर जाता है। इस दोनों रास्तों से कई गांवों के लोगों के हजारों लोगों का प्रतिदिन मुख्यालय आवागमन होता है। अधिकारी भी आते जाते हैं। इसके बाद भी न तो गड्ढे भरें जा रहे हैं और न ही पानी के निकास की कोई व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


--
पलट चुके हैं कई वाहन
मुख्यालय कर्वी से मानिकपुर जाने वाली सड़क पर रेहुंटियां के रेलवे क्रासिंग के अंडर पास में हल्की बारिश होने से पानी भर जाता है। पानी भरने से सड़क में कई बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पानी की वजह से गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते हैं और बाइक सवार गड्ढों में गिर कर चुटहिल हो जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी बाइक व ई-रिक्शा वालों को होती है। इस सड़क से ऐंचवारा, सरैंया, मानिकपुर, मारकुंडी के बाद मध्य प्रदेश के लोगों का भी आवागमन होता है। क्षेत्र के राकेश कुमार, विकास, शारदा गुप्ता, विनय ने बताया कि अधिकारी भ्रमण में भी जाते हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
52 गांव का आवागमन होता प्रभावित
शिवरामपुर से भैसौंधा गांव की ओर जाने वाले रास्ते में रेलवे क्रासिंग के अंडर पास के नीचे बारिश का पानी भर जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अधिक पानी भरने पर बाइकें तो डूब जाती हैं। जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। राहगीरों की मांग के बाद भी रेलवे और स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस सड़क से रैपुरवा माफी, तराव, इटखरी, बगलई, भैसौंधा, पहाड़िया सहित लगभग 52 गांव आते हैं। सबसे अधिक समस्या बच्चों को स्कूल आने जाने में होती है। पानी भरने पर बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार समस्या से निजात की मांग की, लेकिन काेई निष्कर्ष नहीं निकला।

-------
यह पूरा क्षेत्र रेलवे के अधीन होता है। इन दोनों अंडर पास की सड़क के खराब होने की जानकारी मिली है। इसमें आंशिक सुधार कराया जा रहा है। बारिश खत्म होते ही सड़क का पुनर्निमाण कराया जाएगा। अंडर पास में लाइट भी लगवाने का प्रयास किया जा रहा है।
दीपक कुमार, एईएन, उत्तर मध्य रेलवे

फोटो05सीकेटीपी-6- परिचय- शिवरामपुर से भसौंधा मार्ग का अंडर पास के रास्ते में भरा पानी। संवाद

फोटो05सीकेटीपी-6- परिचय- शिवरामपुर से भसौंधा मार्ग का अंडर पास के रास्ते में भरा पानी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed