फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dhanteras par ho rahi Kharidaari

धनतेरस पर खूब हो रही खरीदारी

Wed, 11 Nov 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras par ho rahi Kharidaari
फोटो-3- धनतेरस को लेकर सराफ की दुकान में खरीददारी करते ग्राहक - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। धनतेरस व दिवाली के पर्व में वाहन व जेवर खरीद कर पिछले साल की तरह इस बार भी शगुन करने को ग्राहक खरीददारी कर रहे हैं। इसमें कोरोना संक्रमण आड़े नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

धनतेरस व दिवाली आते ही दुपहिया वाहनों के शोरूम में रौनक बढ़ गई है। जहां ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। टू व्हीलर एजेंसी के मालिक देवेश जैन का कहना कि बाइक की बिक्री के लिए उन्होंने पहले से ही तैयारी कर ली है। बिक्री बढ़ी है। बुकिंग कराई जा रही है। उम्मीद है कि बाजार बेहतर रहेगा। बाइक खरीदने आए सरैंया गांव के शिवकुमार, रामनगर के राजेश द्विवेदी व पहाड़ी के कमलेश सिंह बाइक खरीदने के लिए आए। परिवार के सदस्य बाइक खरीदने से उत्साहित हैं।
विज्ञापन

शहर सहित कस्बे की दुकानों में सोने चांदी की दुकानों में भी धनतेरस व दिवाली के पर्व में शगुन करने के लिए परिवार के सदस्य सोने चांदी के जेवरात खरीद रहे हैं। खासकर महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह है। महिला राजरानी गुप्ता, अनीता द्विवेदी ने बताया कि वह हर साल सोने चांदी की खरीददारी करती है। इस साल भी कर रही हैं। वहीं दुकानदार राजेश अग्रवाल ने बताया कि पर्व नजदीक आते ही दुकान की बिक्र ी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed