{"_id":"613659d88ebc3ee5300258f4","slug":"devotees-take-a-dip-of-faith-on-amavasya-chitrakoot-news-knp65058463","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर भारी आस्था, प्रतिबंध घेरा तोड़ लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर भारी आस्था, प्रतिबंध घेरा तोड़ लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
भदई अमावस्या पर कोरोना पर भारी आस्था। लाखों श्रद्घालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। भदई अमावस्या मेला में धर्मनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा की। जिला प्रशासन के रोक के बावजूद श्रद्धालु प्रतिबंध घेरा तोड़कर पूजा अर्चना करते रहे। इस दौरान मेला क्षेत्र की ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी की गई।
दो दिन पूर्व से ही जिला प्रशासन ने कोविड-19 के चलते रोक लगाई थी और सभी से घरों में रहकर पूजन करने की अपील की, लेकिन मेला क्षेत्र में पैदल ही श्रद्धालुओं का रेला पहुंचने लगा। सोमवार को तमाम बंदिशों के बाद भी श्रद्धालु रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग पहुंचे। मंदाकिनी नदी के घाटों पर स्नान किया। भगवान कामदनाथ मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से पूजा पाठ किया। इस स्थान पर अधिक भीड़ होने पर पुलिस को कई बार श्रद्धालुओं को बैरिकेटिंग लगाकर रोकना पड़ा। श्रद्धालु परिवार सहित पंचकोसीय परिक्रमा लगाया। जिसमें श्रद्धालु जय श्रीराम करते हुए आगे बढ़ रहे थे। धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थान जानकीकुंड, सती अनुसइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, भरतकूप क्षेत्र सहित अन्य तीर्थ स्थानों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी धवल जायसवाल ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था को देखा।
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
चित्रकूट। मेला में आए श्रद्धालु हमीरपुर के राजेश्वर राजपूत, महोबा की कौशाल्या देवी, कानपुर की राजरानी अवस्थी, कौशांबी के कमलेश द्विवेदी आदि ने बताया कि वह लोग हर अमावस्या मेला में आते है। इस बार की अमावस्या मेला मेें अधिक भीड़ देखी जा रही है। कोरोना का प्रकोप कम होने से श्रद्धालुओं में उत्साह भी है।
विज्ञापन
चित्रकूट। मेला में यूपी क्षेत्र में रामघाट को जाने वाले मार्ग टेंपो स्टेंड के पास, निर्मोही अखाड़ा के पास यूपीटी तिराहा, बेड़ी पुलिया, लैना बाबा व शिवरामपुर कस्बे में की रोड में बैरीकेटिंग लगाई गई। वही एमपी क्षेत्र में भी रजौला, बाईपास, हनुमान धारा, नया गांवपुल, पीलीकोठी बैरीकेडिंग लगाई गई। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला में गुप्तचर विभाग टीम बांदा व एलआईयू टीम के उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम परिसर में डॉग स्क्वॉड टीम के माध्यम से संघन चेकिंग की।