{"_id":"604cf65d8ebc3ee64917d247","slug":"devotees-take-a-dip-in-mandakini-on-amavasya-chitrakutt-news-knp617432595","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी
विज्ञापन
फाल्गुन माह की अमावस्या पर चित्रकूट के मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाने उमड़ी भीड़।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। फाल्गुन माह की शनिचरी अमावस्या पर शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। साथ ही भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर के आसपास यूपी व एमपी के पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।
कोरोना संक्रमण के नए मामले फिर से सामने आने के बाद मंदिरों में अधिक भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए कई स्थानों पर बेरीकेडिंग लगाई गई। ज्यादातर लोगों में कोरेाना का भय नहीं दिखा। श्रद्धालुओं से लेकर पुलिसकर्मी व अधिकारी तक बिना मास्क के दिखे।
बड़ी संख्या में धर्मनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान मत्यगजेंद्रनाथ का जलाभिषेक किया। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, सती अनुसइया आश्रम, भरतकूप, हनुमानधारा सहित अन्य तीर्थ स्थानों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शुभ्रंात शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। वही एमपी क्षेत्र में भी प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल के जवान तैनात रहे। धर्मनगरी में भीड़ भाड़ के चलते टेंपो चालकाें ने भी खूब मनमानी की। टेंपो चालकों ने निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां बैठाकर मनमाना किराया वसूला।