{"_id":"662aafc0929f244ed70a6a16","slug":"devotees-remained-troubled-by-the-investigation-at-the-barrier-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106524-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बैरियर पर जांच से श्रद्धालु रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बैरियर पर जांच से श्रद्धालु रहे परेशान
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में यूपी-एमपी सीमा पर कई स्थानों पर बैरियर व बैरिकेडिंग लगाई गई है। एमपी सीमा में बिना जांच घुसने नहीं दिया जा रहा है। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। खेतों के रास्ते से श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यूपी क्षेत्र के कई छात्र-छात्राएं एमपी के स्कूलों में पढ़ते है। उनको भी आने-जाने में परेशानी हुई।
जिले से सटी सतना लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए यूपी-एमपी सीमा पर कई स्थानों पर बैरियर व बैरिकेडिंग लगाई गई है। झांसी के सीपरी मोहल्ले से आए श्रद्धालु विवेक उपाध्याय, सूरज सिंह ने बताया कि हनुमानधारा व गुप्त गोदवारी तीर्थ स्थल के दर्शन करने के लिए जाना था। हमारी कार एमपी सीमा में नहीं जाने दी गई। प्रयागराज के सुशील गुप्ता, किरन गुप्ता ने बताया कि भगवान कामदनाथ स्थल एमपी में पड़ता है। उनके दर्शन के लिए खेतों के रास्ते से जाना पड़ा।
कर्वी निवासी राकेश गुप्ता, विनय तिवारी ने बताया कि वह रोजाना परिक्रमा के लिए जाते हैं। एमपी सीमा पर बैरियर लगा होने के कारण वह परिक्रमा नहीं लगा सके। दुकानदार किशन सिंह ने बताया कि उनका घर यूपी में पड़ता है, लेकिन दुकान एमपी में है। बैरियर लगने से वह दुकान खोलने नहीं गए। इस संबंध में एसडीओपी रोहित राठौर ने बताया कि चुनाव में सुरक्षा के नाते यह व्यवस्था की गई है। किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है। चेकिंग के बाद वाहनों का आवागमन भी हो रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के शार्टकट भी बताए गए। यह रोक शुक्रवार की शाम छह बजे तक रहेगी।