{"_id":"679e625672cac33bdf0d3f9c","slug":"devotees-got-a-place-to-stay-at-the-station-breakfast-was-also-arranged-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112858-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: स्टेशन पर श्रद्धालुओं को मिला ठिकाना, नाश्ते का भी इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: स्टेशन पर श्रद्धालुओं को मिला ठिकाना, नाश्ते का भी इंतजाम
विज्ञापन
स्टेशन के विश्राम गृह में मौजूद श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
चित्रकूटखोही। महाकुंभ से चित्रकूट आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के खुले आसमान के नीचे विश्राम, इंतजाम धड़ाम की खबर के बाद रेलवे स्टेशन के रैन बसेरे में श्रद्धालुओं को रुकने दिया गय। इससे श्रद्धालुओं को कुछ हद तक राहत मिली है। श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। स्टेशन से लेकर रामघाट तक श्रद्धालुओं के नाश्ते का भी इंतजाम प्रशासन ने पांच दिन तक करना शुरू कर दिया। विदेशी श्रद्धालुओं ने भी इंतजाम को सराहा है।
शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाने के बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। दूसरे राज्यों और जिलों के अलावा विदेशों से श्रद्धालु आए हैं। इससे जनपद में मिनी कुंभ जैसा माहौल था। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। इस कारण श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में रुकने नहीं दिया जा रहा था। श्रद्धालुओं की समस्याओं को देखते हुए खबरों को संज्ञान में लेकर डीएम शिवशरणाप्पा जीएन ने श्रद्धालुओं को रैन बसेरा में रुकने के निर्देश दिया था। जिसके श्रद्धालुओं को रैन बसेरा में रुकने दिया गया। जिससे स्टेशन के बाहर भीड़ नजर नहीं आई। वहीं जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के नाश्ता की व्यवस्था रामघाट में कराया है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं के नाश्ते का किया इंतजाम
मंडलायुक्त अजीत कुमार, डीआईजी अजय कुमार सिंह, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम पूजा साहू व ईओ लालजी यादव ने महाकुंभ व मौनी अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रामघाट पर प्रसाद वितरण शुरु किया। मंडलायुक्त ने कहा कि यह आयोजन पांच दिन तक लगातार चलता रहेगा। कहा कि श्रद्धालुओं को खाने पीने की समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं बसंत पंचमी को देखते हुए बिजली पानी सहित अन्य व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मंडलायुक्त ने कहा कि मेले में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, वह ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे। ईओ लालजी यादव को निर्देश दिया कि पूरे मेला क्षेत्र में लगातार साफ सफाई होनी चाहिए। सीओ राजकमल, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह उपस्थित रहे। इसी तरह सेवा भारती संस्था ने रामघाट पर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को फल व बिस्किट वितरित किया। जिलाध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला, महामंत्री राज किशोर शिवहरे, शंकर प्रसाद यादव, छतरपुर के रमेश चंद्र, संदीप कुमार, नम्रता देवी रही। इसी तरह बेड़ी पुलिया पर न्याई माता के अध्यक्ष नीरज मिश्रा के नेतृत्व में खिचड़ी वितरित की गई। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रमेश कुमार द्विवेदी, डा कामता प्रसाद, जितेंद्र केसरवानी रहे।