फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees circumambulate on the last day of Sawan

सावन के आखिरी दिन में श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा

Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees circumambulate on the last day of Sawan
खोही । सावन के आखिरी दिन पूर्णिमा पर धर्मनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिन्होंने रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में स्नान कर मत्स्यगजेंद नाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक किया। कामदगिरी की परिक्रमा लगाया। श्रद्धालुओं ने भादौं माह का भगवान कामदनाथ की परिक्रमा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सावन के आखिरी दिन पूर्णिमा को भगवान शिव के भक्तों का मेला धर्मनगरी में देखने को मिला। तड़के मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाया। इसके बाद रामघाट स्थित मत्स्यगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाया। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। वही जिले के भरतकूप क्षेत्र के मड़पा के शिवमंदिर, पहाड़ी के पालेश्वरनाथ, व मऊ के ऋषियन के मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा पाठ किया।
विज्ञापन

खोही। रक्षाबंधन पर्व में बाल शिक्षा निशुल्क संस्थान ने खुटहा गांव में कजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से मनाया। जिसमें युवतियोें व महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कजली को विर्सजन करने के लिए निकली।कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया। वही अन्य स्थानों पर भी कजली महोत्सव कार्यक्रम बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व में कजली महोत्सव बनाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। जिसको देखते हुए बाल शिक्षा निशुल्क संस्थन खुटहा ने कजली महोत्सव कार्यक्रम किया। समिति के प्रबंधक हरवंश गर्ग ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष राजकरण पटेल, महेश, अशोक, जुगुल, सतीश आदि मौजूद रहे। वही जिले के मानिकपुर, राजापुर, मऊ, भरतकूप आदि क्षेत्र के गांवों में भी कजली महोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed