{"_id":"69f8e6b57aaae7f379033c6f","slug":"devangana-road-construction-is-slow-vehicles-are-passing-through-bumpy-roads-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-130573-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: देवांगना मार्ग का निर्माण सुस्त, हिचकोले खा निकलते वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: देवांगना मार्ग का निर्माण सुस्त, हिचकोले खा निकलते वाहन
Tue, 05 May 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 05 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय से देवांगना घाटी तक चार लेन चौड़ीकरण के निर्माण की रफ्तार सुस्त है। पांच वर्ष पहले इस मार्ग के चौड़ीकरण कार्य शुरू हुआ था। आज भी कई स्थानों पर सड़क अधूरी पड़ी है। हालांकि निर्माण चल रहा है। निर्माण में बिजली के खंभे आदि हटा लिए गए। इससे अंधेरा छाया रहता है। सड़क खराब होने के कारण अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस और अन्य वाहन हिचकोले खाते निकलते हैं।
मुख्यालय के पटेल तिराहे से देवांगना घाट तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लंबाई साढ़े सात किमी है। सड़क का निर्माण लगभग पांच साल से किया जा रहा है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। शहर के व्यापारी सुशील कक्का, पूर्व सभासद रमेश सोनी ने बताया कि एक साल से अधिक समय तक तो सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने में लगा दिया। इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू किया। आज तक कई स्थानों में सड़क नहीं बनी। सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे हैं।
जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि यही सड़क जिला अस्पताल को भी जाती है। इससे मरीजों समेत प्रसव के लिए महिलाओं को लेकर एंबुलेंस इसी सड़क से गुजरती है। सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस हिचकोले खाते हुए निकलती है। इसी रास्ते में विकास भवन सहित कलक्ट्रेट भी है, जहां के अधिकारियों व कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानी होती है। बताया कि यही सड़क से आगे चलकर एमपी सीमा भी मिल जाती है। इससे ट्रकों का आना-जाना लगता रहता है। गड्ढे होने से ट्रक नहीं निकल पाते। इससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन
बोले जिम्मेदार-- -- --
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि देवांगना मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि 30 जुलाई 2026 तय है। समय पर कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

बोले जिम्मेदार