{"_id":"6163312d8ebc3e6299338acd","slug":"devangana-airport-now-waiting-for-license-chitrakoot-news-knp6575410182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुरने वाले हैं देवांगना हवाई पट्टी के दिन लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुरने वाले हैं देवांगना हवाई पट्टी के दिन लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। तीर्थयात्रियों को धर्मनगरी तक पहुंचने के लिए देवांगना हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के बाद अब लाइसेंस पास कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ताकि हवाई पट्टी विमानों का आवागमन पूरी तरह से शुरू हो सके। स्थानीय स्तर पर कागजात यूपी सरकार को भेजे जाने के बाद सरकार ने इसे नागरिक उड्डयन विभाग दिल्ली के नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) में आवेदन कर दिया है।
माना जा रहा है कि 2022 में इसका शुभारंभ हो सकता है। हवाई पट्टी के निर्माण कार्य के स्थानीय प्रभारी इंजीनियर पंकज शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग से लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले से प्रदेश सरकार को सूचना दी गई। वहां से दिल्ली के लिए कागजात डीजीसीए भेजे गए है। शीघ्र ही लाइसेंस मिलने की संभावना है। इसके लिए अभी दो टीमें पहले सर्वे कर अपनी रिपोर्ट देंगी।
हवाई पट्टी से जुडे़ंगे तीर्थ स्थल
चित्रकूट। देवांगना हवाई पट्टी को प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ के हवाई अड्डों से सीधे जोड़ने की तैयारी शुरू की जा चुकी है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि इससे चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आवागमन सुगम होने से इस क्षेत्र का विकास होगा।