फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deputy Chief Minister will inaugurate Ramayana fair

Chitrakoot News: उप मुख्यमंत्री करेंगे रामायण मेले का शुभारंभ

Mon, 24 Feb 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will inaugurate Ramayana fair
मेले के बारे में जानकारी देते आयोजक।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। 52वां राष्ट्रीय रामायण मेला 26 फरवरी से शुरू होगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संत महंत कार्यक्रम का शुभारंभ करेगें। भव्य सांस्कृतिक और प्रभु श्रीराम पर आधारित आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्थानीय बुंदेली कलाकारों को भी मंच मिलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया व महामंत्री डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि मेला पांच दिन चलेगा। दो मार्च को मेले का समापन जगदगुरु रामभद्राचार्य करेंगे। मेले को भव्यता देने के लिए नामी कलाकार आमंत्रित किए गए हैं। रायपुर के पद्मश्री भारतीय बंधु की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगें। प्रेम प्रकाश दुबे मुंबई, प्रयागराज की पूर्णिमा के लोकनृत्य, एनके आर्ट एंड परफार्मिंग आर्ट नई दिल्ली नृत्य गायिका, रामाधीन आर्या, महोबा के लखनलाल यादव, मीना गुना, दशरथ सिंह, जया अरोडा, अजय मिश्रा मुम्बई, ललित मिश्रा, डॉ. विनीता सिंह, प्रवीण सिंह आदि अनेक कलाकार समा बांधेंगे।
विज्ञापन

कथा व्यास विष्णु कुमार तिवारी, पं रामलोचन तिवारी, सीताराम शरण रामायणी, मानस किंकर राम प्रताप शुक्ल, कृष्णमणि चतुर्वेदी के रामकथा पर आधारित व्याख्यानों से वातावरण भक्तिमय होगा। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र , राजाबाबू पांडेय, शिवमंगल प्रसाद मिश्रा, यूसुफ, कलीमुद्दीन बेग, ज्ञानचंद्र गुप्ता, घनश्याम अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed