Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dengue mosquito found in two schools

दो स्कूलों में मिले डेंगू के मच्छर

Sat, 05 Aug 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 05 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dengue mosquito found in two schools
जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक आवास पर लगे कूलर के आसपास जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

बुखार और डायरिया के बाद जिले में डेंगू के मच्छरों ने भी पांव पसार लिए हैं। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग को नवोदय विद्यालय और एक सरकारी विद्यालय में डेंगू फैलाने वाले मच्छर के लार्वा मिले हैं। टीम ने इसे नष्ट कराया दिया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को संदेश पत्र देकर सावधान रहने को कहा है।

विज्ञापन


डेंगू नियंत्रण के लिए ब्रीडिंग चेक (मच्छर के लार्वा) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मलेरिया विभाग ने शनिवार को मानिकपुर के खरौंध स्थित शहीद भगत सिंह नगर स्थित सरकारी विद्यालय के गमलों में डेंगू के मच्छर पाए। सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि पांच गमलों में मच्छर के लार्वा मिले हैं। इसके अलावा नवोदय विद्यालय मानिकपुर के शिक्षकों के आवास में लगे कूलर और आसपास जांच की गई। पांच कूलरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा मिले हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापक राधा गुप्ता और नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य टीएन त्रिपाठी को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। जांच टीम के कलेक्शन प्रभारी राजेश चंदेल ने बताया कि फिलहाल नष्ट कराने के लिए पानी गिराकर स्वच्छता और  सावधानी का संदेश दिया गया है। जांच टीम ने सभी स्थानों पर दवा का छिडकाव भी कराया। इस दौरान राजनारायण, संतोष व गंगनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के बताए जाएं उपाय
चित्रकूट। सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि डेंगू जनित मच्छर स्वच्छ पानी में भी होते हैं। गमले, कूलर व टायर में भरे पानी को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। दोनों स्कूल के शिक्षकों को संदेश पत्र दिया गया है जिसमें यह कहा गया है कि प्रतिदिन प्रार्थना के समय बच्चों को डेंगू से बचाव के तरीके बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed