फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   demostration

Chitrakoot News: अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने ब्लाॅक का किया घेराव

Tue, 10 Sep 2024 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
demostration
पहाड़ी (चित्रकूट)। अन्ना मवेशी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समस्या का निदान न होने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर जुलूस निकाला। ब्लाॅक गेट पर ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगा दिया। इसके बाद अधिकारियों से वार्ता की। लगभग पांच घंटे तक की वार्ता के बाद एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान कराने की बात पर किसानों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन

सोमवार को पहाड़ी क्षेत्र के किसानों ने अन्ना मेशियों की समस्या को लेकर भाकियू पदाधिकारियों के साथ ट्रैक्टर से कर्वी राजापुर रोड पर मार्च निकाला। पहाड़ी विकास खंड परिसर में प्रदर्शन किया। गेट पर ट्रैक्टर खड़ाकर जाम लगा दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि खंडविकास अधिकारी ने आठ दिन के अंदर समाधान करने की बात कही थी। इसके बाद मवेशियों को गोशाला में नहीं रखा गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक परिसर में किसानों के धरना व जाम लगाने की जानकारी होते ही खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा, नायब तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, पशु चिकित्साधिकारी वीरेंद्र सिंह व चकबंदी विभाग के अधिकारी पहुंचे। अधिकारी समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खत्म करने के लिए कहा, लेकिन किसान नहीं माने। भाकियू नेताओं ने कहा कि अधिकारी आज से ही अन्ना मवेशियों को गोशाला में पहुंचाने का जमीनी स्तर पर काम शुरू कराएं। इसे लेकर लगभग पांच घंटे तक जाम व वार्तालाप चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लाॅक में आने जाने वाले लोगों को बाहर ही रोक दिया गया। ब्लाॅक परिसर के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर नहीं जाने दिया गया। बाद में सहमति बनी कि एक सप्ताह के अंदर पहाड़ी क्षेत्र के अन्ना मवेशियों को गोशालाओंं मेंं पहुंचाया जाएगा। साथ ही चकबंदी व बिजली विभाग की किसानों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान कराने का वादा किया। इसके बाद जाम व प्रदर्शन खत्म हुआ। यूनियन के पहाड़ी विकास खंड के अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान, हरिनारायण सिंह, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed