चित्रकूट। माकपा, भाकपा और उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शहर में जुलूस निकालकर विरोध जताया। तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सभा की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संजय साहू को देकर अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की।
मंगलवार को माकपा की ओर से झंडे बैनर लेकर जुलूस निकाला गया। कचहरी परिसर में सभा में माकपा के जिला सचिव रुद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि युवाओं को नौकरी देने के बजाय उनके साथ धोखा किया रहा है। पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
भाकपा के जिला सचिव अमित यादव ने कहा कि चार साल के लिए ही युवाओं की भर्ती की जा रही है, जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस मौके पर अजय, सिंह, लल्लू, रामप्रताप, सूरज पाल सिंह, बब्लू रैकवार आदि मौजूद रहे।