फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demanded two lakh rupees for reinstatement from suspended clerk, died under stress

Chitrakoot News: निलंबित क्लर्क से बहाली के लिए मांगे दो लाख, तनाव में मौत

Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demanded two lakh rupees for reinstatement from suspended clerk, died under stress
पहाड़ी/मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर कस्बे के बीआरसी कार्यालय में तैनात निलंबित लिपिक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बहाली के नाम पर बीएसए व अन्य अधिकारियों ने दो लाख रुपये की मांग की थी। जो वह नहीं दे सके और तनाव में बीमारी से उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र ने थाने में बीएसए के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के दरसेंडा निवासी विनीत पांडेय ने बताया कि उनके पिता लवलेश पांडेय मानिकपुर कस्बे के बीआरसी कार्यालय में लिपिक थे। उन्हें 13 अक्तूबर 2023 को निलंबित कर दिया गया था। उनका आरोप है कि बहाल करने के लिए बीएसए व अन्य अधिकारियों ने उनसे दो लाख रुपये मांगे थे। धनराशि न होने के कारण पिता तनाव में रहते थे। जिससे 20 जनवरी को उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पहाड़ी सामुुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी श्याम पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है, लेेकिन इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन



बीमारी के कारण हुई मौत
चित्रकूट। बीएसए लव प्रकाश यादव ने बताया कि लिपिक कई दिनों से बीमार थे। उनकी मौत बीमारी के चलते हुई है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्हें 13 अक्तूबर को विभागीय कार्य में गडबड़ी पाए जाने पर निलंबित किया गया था। कनिष्ठ सहायक लिपिक लवलेश पर सात कार्मिकों से चयन वेतनमान को लगाने के लिए रुपये लिए जाने का आरोप लगा था। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed