फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demand to file report of fatal attack on farmer

Chitrakoot News: किसान पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

Wed, 29 Nov 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 29 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demand to file report of fatal attack on farmer
चित्रकूट। पुरानी रंजिश के चलते खेत में धान काट रहे किसान को गांव के चार लोगों ने मारपीट कर मरणासन्न दशा में छोड़कर भाग गए। पीडि़तों ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया। ऐसे में पीडि़त ने एसपी को पत्र लिखकर उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरधुवा थाना क्षेत्र के वीरधुमाई सुर्की गांव निवासी किसान बल्लू ने बताया कि आरोपियों से पांच वर्ष पूर्व पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते रविवार को वह खेत में धान काटते समय गांव के राज बहादुर व उसके दो पुत्र केशन, नानबाबू के अलावा नत्थू आए और लाठी डंडो से जमकर मारापीटा। मरणासन्न दशा में छोड़कर चले गए। परिजनों ने आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद वह थाने जाकर तहरीर दिया, लेकिन मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। जबकि उसका हाथ टूट गया, सिर में गंभीर चोटे आई है।
विज्ञापन

मंगलवार को पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उचित धाराओं में मामला दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। इस संबध में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने पीडित को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर सरधुआ थाना प्रभारी से मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed