{"_id":"617c327cec69fc24b2185f13","slug":"demand-for-road-construction-near-railway-bridge-chitrakoot-news-knp6611838152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे पुल के पास सड़क निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे पुल के पास सड़क निर्माण की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी रेलवे पुल के पास से सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर कपसेटी से टिकुरा गांव तक मार्ग निर्माण की मांग की।
टिकुरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कपसेटी गांव तक आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। लोगों को मजबूरी मेें मंदाकिनी नदी पर बने रेलवे पुल से होकर निकलना पड़ता है। राहगीरों, वाहन सवारों के साथ बड़ी संख्या में स्कूल आने-जाने वाले बच्चे भी शामिल हैं। नदी किनारे गांव बसा होने से बड़ी संख्या में किसान सब्जी भी उगाते है। किसानों को रोजाना सब्जी बेचने के लिए भी शहर जाना पड़ता है। कोई रास्ता न होने से किसान रेलवे पुल से होकर गुजरते हैं।
जिससे आए दिन कोई न कोई हादसा होता है। सितंबर माह में संतोष साहू, रामसिंह निषाद व एक अन्य व्यक्ति की यहां से गुजरते वक्त मौत हो गई थी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए कपसेठी गांव से टिकुरा गांव तक रास्ता का
विज्ञापन
निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी। इस मौके पर राजेंद्र निषाद, उर्मिला, गोविंद प्रसाद, रामलखन निषाद, राजेंद्र निषाद, बुद्दा,, लवलेश कुमार, जुगुल किशोर, रामचंद्र, रामप्रसाद, छोटेलाल, सोनू, ललता राकेश, पवन कुमार, राजेश कुमार, देवराज अशोक, बच्ची, सविता आदि मौजूद रहे।