फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Delivery in ambulance did not come for an hour

एक घंटे नहीं आई एंबुलेंस रास्ते में जना बच्चा

Fri, 30 Aug 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Delivery in ambulance did not come for an hour
चित्रकूट। मुख्यालय में ही प्रसव दर्द से कराहती शिक्षक की पत्नी के घर एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो मजबूर परिजन उसे बाइक से लेकर अस्पताल जा रहे थे। अचानक तेज दर्द से गर्भवती सड़क पर गिर पड़ी । गर्भवती की हालत देख ई- रिक्शा चालक ने भी डर के कारण इनकार कर दिया। उसी समय रास्ते से गुजर रहे एक डाक्टर को स्थानीय लोगों ने रोक किया और उसे कार लिटा दिया। डाक्टर उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे तभी कार में ही प्रसव हो गया। किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बछरन निवासी विष्णु बहराइच में शिक्षक हैं। गुुरुवार की शाम को उनकी पत्नी कविता देवी हाल मुकाम कोतवाली के पीछे जगदीश गंज कर्वी को गुरुवार की शाम को घर में प्रसव दर्द शुरू हुआ। जिस पर 102 एंबुलेंस को फोन किया गया। लगभग एक घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने पर मजबूरन प्रसूता को बाइक पर लेकर अस्पताल की ओर चल दिए। जैसे ही सदर रोड के एलआईसी तिराहे के पास पहुंची तो प्रसूता दर्द से कराह कर गिर पड़ी। जिससे वहां भीड़ लग गई। इसी बीच जिला अस्पताल के ही एक डाक्टर कार से वहां से गुजरे तो प्रसूता के परिजनों ने हाथ देकर रोक लिया। पूरे मामले की जानकारी होते ही डाक्टर ने प्रसूता को कार में लिटवा लिया और अस्पताल की ओर ले जाने लगे। रास्ते में ही प्रसूता ने कार में बच्चे को जना। किसी तरह जच्चा बच्चा को डाक्टर ने अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करा दिया। परिजनों ने डाक्टर का आभार जताया। बताया कि डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं आने पर ऐसा हुआ। फिलहाल जच्चा बच्चा अभी स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed